फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार दिनों में 43 किसानों से 200 मीट्रिक टन खरीदा गया गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गेहूं की खरीद का लक्ष्य शासन की ओर से तय कर दिया गया है। कुल 137 केद्रों पर 35500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जाएगी। अब तक 43 किसानों से 200 मीट्रिक टन गेहूं को खरीद हो चुकी है। गेहूं की फसल किसानों तैयार हो गई है।अब खरीदारी में तेजी की संभावना है।
विज्ञापन

अब क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान आना शुरू कर दिए है। चार दिन में 18 क्रय केंद्रों पर 43 किसानों से 200 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। पिछले साल 96000 मिट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था। इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष 2301 किसानों से महज 9120 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। जिले में वर्ष 2022 से गेहूं खरीद की स्थिति काफी खराब चल रही है। सरकार ने किसानों को फसल का उचित मूल्य देने के लिए इस बार 150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ाया है। गेहूं की खरीद एक मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन किसानों के यहां गेहूं की फसल तैयार नहीं होने से शासन की ओर से तिथि बढ़ाकर 17 मार्च कर दी गई थी। खरीद के पहले दिन भी क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे। कारण गेहूं की फसल पूर्ण रूप से तैयार नहीं हुई थी, लेकिन अब गेहूं की फसल तैयार होने से किसान क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे है।

केस-1-मछलीशहर : विपणन केंद्र पर बुधवार को कान्हापुर गांव के एक किसान सत्यनारायण यादव का 38 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसके बाद चार दिन में क्रय केंद्र पर कोई खरीदारी नहीं हो पाई है। क्रय केंद्र प्रभारी सत्येंद्र कुमार सरोज ने बताया है कि मात्र एक किसान ही अपनी उपज बेचने आया है।
विज्ञापन


केस-2-महराजगंज: बजहा महराजगंज स्थित क्रय केंद्र से दो किसानों से 70 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है। विपणन निरीक्षक रीता मौर्या ने बताया कि गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। किसान क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे है। खरीद में धीरे-धीरे तेजी आ रही है।
गेहूं की खरीद के लिए 137 क्रय केंद्र सक्रिय कर दिए गए है। अब तक 43 किसानों से 200 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए भी संपर्क कर रहे है। शासन की ओर से 35500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

-एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें