फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद और मदरसे से मिले 20 लोग, सभी पर केस दर्ज..

विज्ञापन
27- महराजगंज बाजार स्थित मदरसे की जांच करने पंहुचे पुलिस। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर/बरसठी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में स्थित मस्जिद और बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव के मदरसे में रह रहे बीस लोगों पर पुलिस ने धारा 144 के उलंघन के आरोप में केस दर्ज किया है। सभी को क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा पुलिस ने सीओ सदर के नेतृत्व में कई मस्जिद और मदरसों में छापेमारी की। भदेठी गांव की नूरानी मस्जिद में दिल्ली, बिहार, बुलंदशहर के आठ लोग पकड़े गए। जिनका दिल्ली के निजामुद्दीनपुर की जमात में शामिल होना बताया गया है। दिल्ली के निवासी सोईनुद्दीन, शाहिद, गुलराज, सनवर अली, मो.साजिद, लुकमान अली व बिहार के मो.मतलूब, बुलंदशहर के मो.जाकिर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पकङे गए सभी लोगों को शिया कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। उधर, बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव स्थित मदरसे से मंगलवार की शाम मिले 12 लोगों पर भी केस दर्ज हुआ है। सभी मेरठ से आकर यहां 12 दिन से ठहरे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो स्थानीय लोगों ने इन सभी को अपना रिश्तेदार होना बताया। दोपहर में पहुंचे एसडीएम कौशलेश मिश्रा और सीओ विजय सिंह ने मदरसे की छानबीन की। यहां से पकड़े गए सभी के खिलाफ धारा 144 के उलंघन में केस दर्ज कर इसी मदरसे में लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें