फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अवैध खनन में छह पर प्राथमिकी, तीन वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खनन, राजस्व व पुलिस टीम ने शनिवार को मड़िहान के देवरी में छापा मारकर अवैध खनन करने वाले तीन वाहनों को जब्त कर लिया।छह लोगों के खिलाफ खनिज संपदा व सरकारी राजस्व चोरी में प्राथमिकी मड़िहान थाना में दर्ज कराई। खान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कलां गांव में राजस्व व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से खनन पट्टे की जांच की गई। इस दौरान पाया गया कि सैंड स्टोन बोल्डर का अवैध रूप से खनन कर किया जा रहा है। परिवहन करते हुए दो हाईवा, एक चैन माउन्टेड मशीन मिली। जांच में 6600 घन मीटर बोल्डर का अवैध खनन परिवहन पाया गया। मौके पर उपस्थित वाहन चालक हीरामणि निवासी मझवानी कोटवा कोतवाली देहात ने बताया कि इस स्थान पर बोल्डर का खनन व परिवहन मे. साईं स्टोन केशर के मनोज कुमार, संतोष कुमार सपाध्याय, सत्यदेव सिंह व उपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम देवरी कलां द्वारा कराया जा रहा है। हीरामणि के बयान पर अवैध रूप से संचालित मे. साईं स्टोन केशर देवरी कलां की कस्ट मेटेरियल सैंड स्टोन गिट्टी की पैमाइश की गई। मौके पर लगभग 150 घन मीटर सैंड स्टोन गिट्टी कस्ट पाई गई। जांच के दौरान मौके पर क्रशर बंद मिला। वाहनों को जब्त कर मड़िहान थाने भेजा गया। अवैध खनन करने वाले मनोज कुमार, संतोष कुमार उपाध्याय, सत्यदेव सिंह, उपेंद्र सिंह, चालक हीरामणि व सियाराम निवासी हरदी गुलालपुर थाना लालगंज के खिलाफ खनिज संपदा की चोरी करने व सरकारी राजस्व की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें