जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैंक शाखा प्रबंधकों व बीसी सखियों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समायोजन विषयक कार्यशाला हुई। इसमें जनपद के सभी बैंकों के 150 शाखा प्रबंधकों ने और 70 बैंक सखियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले 20-20 शाखा प्रबंधकों व बीसी सखियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाएं जो ज्यादा पढ़ी=लिखी नहीं होतीं, उनका ही समूह होता है। इस स्थिति का ध्यान रखते हुए बैंकर्स को सकारात्मक व व्यवहारिक दृष्टिकोण से समूहों का बैंक लिंकेज में तेजी लानी होगी। मिशन मुख्यालय लखनऊ से मोहम्मद मुस्तफा (राज्य परियोजना प्रबंधक), राष्ट्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (एनआईआरडी) हैदराबाद से दो एनआरपी प्रशिक्षक के तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर बड़ौदा यूपी बैंक के आरएम शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ ही शंकर चन्द्र सामन्त, कमलेश यादव, शुभांकर झा, जितेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद थे।