फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाधान दिवस से आश्वासन लेकर लौटे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोगों की समस्याएं उनके थाने में ही सुलझ जाएं, इसके लिए शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व के मामले आए। हालांकि ज्यादातर फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। कुछ मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने सुजानगंज थाने में फरियाद सुनी। कानूनगो और लेखपालों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए और कहा कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदनापूर्वक, गुणवत्तापूर्ण, शतप्रतिशत एवं शीघ्र कराएं। ग्राम असरोपुर में चकमार्ग संख्या 89 के 25 साल पुराने विवाद के निस्तारित कराए जाने पर राजस्व टीम एवं पुलिस टीम की सराहना की गई। सिंगरामऊ थाने में थानाध्यक्ष कमलेश कन्नौजिया की अध्यक्षता फरियाद सुनी गई। यहां कुल आठ शिकायत दर्ज की गई। जिसमें से तीन का समाधान हुआ। सुरेरी थाने में दो प्रार्थनापत्र पड़े। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे की मौजूदगी में हुई सुनवाई के दौरान किसी भी मामले का समाधान नहीं हो सका। क्षेत्र के अड़ियार गांव की उर्मिला देवी ने बताया कि दो बार थाना समाधान दिवस व एक बार तहसील समाधान दिवस पर रास्ते के लिए प्रार्थना पत्र दे चुकी हूं, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हो सका। शाहगंज में 5 प्रार्थना पत्र आए लेकिन एक भी समाधान नहीं हुआ। महराजगंज में 11 मामले आए, जिनमें दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें