मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का 43 वां जन्म दिवस शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह केक काटा, रक्तदान किया और पोधरोपण भी किया। लोगों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की और मिशन 2017 को फतह करने का संकल्प भी लिया।
सपा की ओर से जिलाध्यक्ष हिसामुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव व पूर्व एमएलसी लल्लन यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर केक काटकर मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का जन्म दिन मनाया गया।
इस अवसर पर यशवंत यादव, श्यामबहादुर पाल, डा.जीतेंद्र यादव, सुशीलचंद्र दुबे, सुशील श्रीवास्तव आदि रहे। समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा पंचहटियां स्थित कार्यालय पर केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, राजन यादव, राजेश कुमार, डा.लक्ष्मीकांत यादव, विनोद यादव, समरबहादुर एडवोकेट आदि रहे। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में प्रीतम यादव, सतीश यादव, रोहित यादव, संजय सोनकर, गोपाल, कौशल, संदीप, सत्यजीत, युवराज, मिंटू आदि शामिल थे। केराकत के सपा कार्यालय पर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर प्रभात यादव, रमाशंकर यादव, चन्द्रबली यादव, राजन आदि रहे। सपा नेत्री डा. शबनम नाज के आवास पर केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया गया। मुंगराबादशाहपुर सपा कार्यालय पर मुख्यमन्त्री का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।
इस मौक़े पर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव,राहुल यादव,अवधेश पटेल, तहसीनुल हक़ बन्ने, पंचम पटेल, राजकुमार पटेल, बीडी यादव, आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार- सपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में मरीजों को फल व मिठाई वितरित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।
मडियाहूं तहसील के सीतलगंज गांव स्थित विधायक श्रद्वा यादव के आवास पर 50 किलो का केक काट कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर कमलाशंकर यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।