महराजगंज:: लोहिंदा पीएचसी पर मरीज का चेकअप करते डॉक्टर केके यादव । संवाद
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 193 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में सांस, वायरल बुखार, खांसी और अस्थमा के अधिक मरीज आए। सिंगरामऊ : प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले में 103 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में मरीजों की जांच की गई। सांस, टाइफाइड, सर्वाइकल, वायरल बुखार, शुगर, खांसी, अस्थमा, इस्नोफीलिया, सर्दी के मरीज ज्यादा आए। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। डॉ. आरके यादव ने 11 पुरुष, 10 महिलाओंं और दो बच्चों का इलाज किया। सांस और बुखार के रोगियों के अलावा गर्भवती महिला मरीज आए। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं। महराजगंज : क्षेत्र के चार पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 70 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। सर्दी, जुकाम और बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे। लोहिंदा पीएचसी में डॉ. केके यादव ने 20, राजाबाजार में नए चिकित्सक डॉ. रितिक सिंह ने 25, गद्दोपुर में सुशांत मिश्रा ने 15, पूरालाल में डॉ. अवनीश ने 10 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। आरोग्य मेले में वायरल बुखार, मधुमेह, खांसी, अस्थमा और सर्दी से पीड़ित ज्यादा मरीज आए। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी केंद्रों पर मरीजों को मौसम में हो रहे बदलाव को हल्के में न लेने की सलाह दी जा रही है।