फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर का अमूल्य उपहार होता है बचपन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। पूर्व आईपीएस अजय सिंह ने कहा कि बचपन अमूल्य है। यह ऐसी अवस्था है जब मन में भेदभाव नहीं होता। न किसी से कोई बैर और नहीं किसी से कोई नफरत होती है। बच्चों जो कुछ देखते हैं उनके निर्मल मन में अंकित होता जाता है। वह बुधवार को लिटिल फ्लावर अकादमी के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियोें से मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गीत के साथ किया गया। इसके बाद बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपनी कक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों आतिफ शेख, उत्तम तिवारी ,यशी तिवारी ,आकृति सिंह , उज्ज्वल त्रिपाठी, उत्कर्ष शुक्ला, अमित पटेल, नंदनी, प्रियांशु उपाध्याय आदि को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रहे राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के संस्कार पर अभिभावकों को अवश्य ध्यान देना चाहिए। प्रबंधक इंदु प्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत किया। स्कूल की निदेशक मधु त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमित त्रिपाठी ,पप्पू दुबे ,सुमित आदि उपस्थित रहे। संचालन नंदिनी उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें