सुजानगंज। आज के युवा ही कल के भविष्य होते है। सभी छात्र अपना भविष्य अपने अनुसार चुने। कोई भी माता- पिता अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाब न डाले। उक्त बातें बदलमापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने मंगलवार को राष्ट्रीय महाविद्यालय सुजानगंज में आयोजित संस्थापक काशी प्रसाद की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि काशी प्रसाद के योगदान को यह क्षेत्र कभी भी भूल नहीं सकता। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा गीत एवं कविताएं भी प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पिताजी आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा. राकेश पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा रचित पुस्तक मनीषा का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेआर सिंह तथा संचालन केके उपाध्याय ने किया। इस दौरान कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छत्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजाराम तिवारी, शिवमूर्ति मिश्र, डॉ विनय त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, सुधीर तिवारी आदि उपस्थित रहे।