फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्सेनिक पोलूशन एंड इट्स इको फ्रेंडली मिटिगेशन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को रसायन शास्त्र विभाग द्वारा नेशनल सिंपोजियम आयोजित किया गया। जिसमें आर्सेनिक पोलूशन एंड इट्स इको फ्रेंडली मिटिगेशन विषय पर विद्वानों नें अपने मत व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय ने कहा आर्सेनिक हमारे जीवन के लिए बहुत ही घातक है। ट्रॉफिक लेवल में आने के बाद पारिस्थितिक तंत्र को बूरी तरह प्रभावित कर, तमाम प्रकार के रोगों का कारण बनता है। जिसमें लिवर कैंसर , किडनी कैंसर त्वचा संबंधी रोग प्रमुख है। उन्होंने इसके इको फ्रेंडली मिटिगेशन के सुझाव में सूक्ष्मजीवों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा असमय बदलते मौसम से हमारे जीवन शैली को प्रभावित कर रहा है, जिससे हम तमाम बीमारियों के चंगुल में उसके जा रहे हैं। अंत में आयोजन सचिव डॉ. महेन्द्र उपाध्याय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, डॉ. मनोज सिंह, पीयूष मिश्र, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें