जौनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों , ब्लाक अध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों और फ्रंटल के पदाधिकारियों से राय सुमारी करके प्रत्याशी के चयन पर मंत्रणा किया।
राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि देश आज पुन: लोकतंत्र की सुरक्षा की लड़ाई के लिए संर्घषरत है। पार्टी जनों की यह जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दें। इसके पहले कांग्रेस जनों ने ही अपना सबकुछ न्योछावर कर देश को आजाद कराते हुए देश का नवनिर्माण भी किया था। देश की संवैधानिक संस्थाएं व लोकतंत्र खतरे में है। इस लिए देश में लोकतंत्र कायम रखने की कांग्रेस के लोगों की बिशेष जिम्मेदारी है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह और संचालन विजयशंकर उपाध्याय ने किया। ने किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश महा सचिव श्याम किशोर शुक्ल, वाराणसी मंडल के प्रभारी दिग्विजय सिंह, डा.राकेश उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, देवानंद मिश्र, मंगला तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, सत्यवीर , गीता चौरसिया, फैसल हसन आदि उपस्थित रहे।