करंजाकला। महाशिवरात्रि पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर पर शाम 04 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी निकाली गई। पालकी सेवईंनाला होते हुये गौराबादशाहपुर बाजार का भ्रमण करते हुये मंदिर परिसर में वापस पहुंची। पालकी के आगे-आगे बैंड बाजे के घोड़े के साथ लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। बाजार में पहुंचकर सभी दुकानदारों को साईं का प्रसाद और मिष्ठान वितरित किया गया। भक्तों में इतना उत्साह था कि 5 किलोमीटर पैदल चलकर गांव-गांव में साई जी का प्रसाद और पालकी दर्शन कराया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रघुराई साधु व कोषाध्यक्ष डेगईलाल शर्मा, सतगुरू रामदास महाराज के साथ चल रहे थे।