मड़ियाहूं। नगर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री विवाह समारोज का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में 151 जोड़ों ने फेरे लिए और तीन का निकाह कराया गया।
मडियाहूं ब्लाक 46, रामनगर ब्लॉक 44, रामपुर ब्लॉक 55, नगर पंचायत मड़ियाहूं 6 लोगों को धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। 148 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आचार्य रविंद्र नाथ मिश्र ने विवाह कराया। निकाह हाफिज इस्लामुद्दीन ने पढ़ाया। गवाही नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने किया। सभी विवाहित जोड़ों को सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये दिए गए। इसमें 35 हजार नगद, दस हजार रुपये का सामान गद्दा, रजाई, सिंगारदान, बेडशीट, तकिया, सूटकेस, कपड़ा व चांदी के आभूषण दिया गया। छह हजार रुपये बरातियों के स्वागत पर खर्च हुए। मुख्य अतिथि विधायक डा. लीना तिवारी व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने नव विवाहितों को आशीर्वाद दियासमाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, बीडीओ मड़ियाहूं राजेश कुमार राय, बीडीओ रामनगर रामचरित्र यादव, बीडीओ रामपुर राजीव सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा. संजय सरोज, ब्लाक प्रमुख रामनगर अरविन्द सिंह मखड़ू, ब्लाक प्रमुख रामपुर नन्दनी जायसवाल, ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं लाल प्रताप यादव, सभासद मोहनलाल चौरसिया, इजहार गुड्डू, शहजाद अंसारी, जहांगीर अंसारी, राजेंद्र सोनकर, शीतला चौरसिया आदि मौजूद रहे।