बदलापुर। बुधवार को निरीक्षण भवन बदलापुर में मंडल धनियामऊ के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजना की जानकारी लाभार्थियों को दी गई। मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि लाभार्थियों से मोबाइल नंबर 7374007073 पर मिस्ड काल करके जिम्मेदार पदाधिकारियों से सीधे बात करानी है। ताकि योजना की हकीकत उच्च पदाधिकारियों तक मिल सकें। मंडल अध्यक्ष शर्मा ने मिशन 2019 की फतह के लिए भी रणनीति बनायी। कार्यकर्ता डोर टू डोर जा कर योजना को बताना सुनिश्चित करें। 24 फरवरी को हमारा प्रत्येक बूथ प्रभारी बूथ पर पीएम के मन की बात सुनेगा और ग्रामीणों को भी सुनाएगा। 26 फरवरी को योजना के लाभार्थियों के घर पर हम सब कमल ज्योति दीप जलाएंगे। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ अध्यक्षों से लेकर उसके ऊपर के सभी पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर अपनी रणनीति बताएंगे। बैठक का संचालन महामंत्री बलबीर गौड़ ने किया। बैठक में विधानसभा विस्तारक शशिकांत , दिनेश सिंह , संजय सिंह , प्रमोद सिंह , नरेंद्र सिंह , श्यामलाल गुप्ता शिवशंकर आदि मौजूद थे।