डोभी। जनपद में दस अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होना है। जिसमें प्रधान अखिलेश चंद निलय के विशेष प्रयास से एक का निर्माण रामगढ़ में हो रहा है। उक्त बातें मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद ने बुधवार को रामगढ़ में चौबीस लाख की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। उन्होंने पुलवामा घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पाक प्रायोजित आतंकी हमले में घायल जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रधान कमलेश यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधान अखिलेश चंद निलय, सुबाष चंद, पवन कुमार ,राम अवतार नाविक, रामधनी राम, बीडीओ डोभी राम दरस चौधरी, सांसद प्रतिनिधि डॉ. विजय चंद पटेल, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश सरोज आदि उपस्थित थे।