धर्मापुर। क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जंगली कुत्तों के झुंड ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। गांव निवासी दिलीप ने किसी तरह से कुत्तों के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया और उसका इलाज करवाया। ठीक होने के बाद उसे वापस जंगल में छोड दिया गया। केशवपुर निवासी दिलीप ने देखा कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को जंगली कुत्तों के झुंड ने घेर रखा था। कुत्ते उस पर बार बार हमला कर उसे घायल कर रहे थे। दिलीप ने किसी तरह से उन कुत्तों को मारकर भगाया। घायल मोर का प्राथमिक उपचार एक स्थानीय डॉक्टर से करवाया। दिलीप ने घटना की सूचना यूपी 100 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिसृ ने डीएफओ ऑफिस में इस बात की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने घायल मोर को बेहतर उपचार करने के बाद उसकी हालत ठीक होने पर वापस जंगल में छोड़ दिया।