जफराबाद। स्व. हरगोविंद सिंह स्मारक कैनवास रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच पोज 11 और चंबलतारा के बीच हुआ। चंबलतारा ने टास जीतकर बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 44 रन बनाए। पोज 11 ने रनों का पीछा करते हुए 6 ओवर में ही 10 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गुलाब रहे। दूसरा मैच कलंदरपुर और लिम्रा के बीच हुआ। कलंदरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। लिम्रा जौनपुर ने 10 ओवर में 69 रन बनाए। कलंदरपुर की टीम 10 ओवर में 44 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन आफ दी मैच अंकित सिंह रहे। अंपायरिंग मनीष सिंह, रणदीप सिंह ने किया। कमेंट्रेटर शिवम सिंह और दीपू सिंह रहे। इस मौके पर संयोजक अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।