सुजानगंज। ग्राम स्वराज्य की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सुजानगंज के ब्लॉक पर बैठक की। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय ने प्रधानों को ग्राम स्वराज के बारे में जानकारी दी। बताया की योजना को लागू कराने की मांग को लेकर 27 फरवरी को सभी 75 जिलों के प्रधान लखनऊ में आंदोलन करेंगे। जिसमें अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी यह योजना लागू हो सके। श्री कृष्णा पांडेय ने बताया कि ग्राम स्वराज जागृति यात्रा की शुरुआत 28 जनवरी से सहारनपुर से शुरू है। 13 फरवरी को डीएम को ज्ञापन सौपेंगे। यह कार्यक्रम 5 फरवरी को बादशाहपुर , मछलीशहर 6 को, महराजगंज में 7 को, बक्शा ,सिकरारा 8 फरवरी को। खुटहन व सुइथाकला 9 को, मडियाहू ,रायपुर में 11 फरवरी, रामनगर तथा बरसठी में आयोजित होगा। इस मौके पर दिनेश मिश्र, पिंटू पाण्डेय, बच्चन सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।