फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला निर्माण को भूमि की हुई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। चांदपुर गांव में सांसद डा.केपी सिंह कि पहल पर बारह एकड़ चरागाह कि जमीन को संरक्षित करने के लिए राजस्व विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने पहुंचकर पैमाइश की। चरागाह की भूमि पर आस पास के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पैमाइश के समय अतिक्रमणकर्ताओं और राजस्व टीम के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश करने के साथ चेतावनी दी कि जो लोग भूमि पर कब्जा किए हैं वह खाली कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि की नाप करके चरागाह कि जमीन को अलग किया। भूमि पर गांव के कई लोगों ने कब्जा कर रखा है जब उन्हें पता चला कि उनकी जमीन चारागाह में चली जाएगी तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर कई बार राजस्व विभाग की टीम से लोगों को नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का कहना था कि गलत तरीके से नापजोख की जा रही है। आखिरकार उन्हें हटा दिया गया और उन्हें चेतावनी दी गई। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, धरणीधर सिंह, शरद सिंह ,प्रमोद सिंह, रमाशंकर यादव, शायरनाथ प्रजापति, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें