फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित शिक्षक से बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने शनिवार को क्षेत्र के छह परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें दो विद्यालय बंद मिले। संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बीईओ राजीव यादव सुबह 9 बजे प्राथमिक विद्यालय सिकरारा पहुंचे। जहां विद्यालय बंद मिला। यहां न तो कोई शिक्षक मौजूद मिले और न ही बच्चे उपस्थित पहुंचे थे। वहां काफी समय तक किसी के न मिलने पर वह 9.20 बजे प्राथमिक विद्यालय बेलसडी पर पहुंचे। जहां जांच में प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। यहां 166 नामांकन के सापेक्ष मात्र 4 बच्चे उपस्थित मिले। जबकि 9.32 बजे तक जूनियर हाई स्कूल बेलसडी बंद मिला। विद्यालय पर मात्र एक छात्र उपस्थित था। जबकि प्राथमिक विद्यालय सेमरी कार्यालय का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं पाया गया। बीइओ ने बताया कि सभी संबंधित को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें