फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को यू पी में सपा-बसपा की जरूरत नही : सिराज मेंहदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया कि पूरे देश में महागठबंधन बने लेकिन प्रदेश में पार्टी छोटे-मोटे दलों को साथ लेकर लोकसभा लड़े। सपा और बसपा से कोई समझौता न हो तो बेहतर है। उन्होंने कहा कि यही आवाज उत्तर प्रदेश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय कम है और आपको कड़े फैसले लेने का समय आ गया है। देश की जनता को अब भाजपा पर विश्वास ही नहीं रह गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता कई महीनों से कह रहे हैं कि हमें सपा बसपा की उत्तर प्रदेश में आवश्यकता नहीं है। हम अकेले लोकसभा चुनाव अपने कार्यकर्ताओं एवं जनता की बदौलत लड़ सकते हैं। श्री मेहंदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें