फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में शुरू हुआ युवा संकल्प सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 12 जनवरी को आयोजित हो रहे युवा दिवस के मद्देनजर युवा कवि विशाल चौबे अज्ञात ने नितिन कुमार सहित सैकड़ों छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय कैंपस में युवा संकल्प सप्ताह शुरू किया। इसमें कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संकल्प पत्र भर अपने संकल्पों को पुन: याद कर उसके प्रति अडिग रहने का निश्चय किया। इस मौके पर विशाल चौबे अज्ञात ने कहा कि कुलपति के प्रयासों से विश्वविद्यालय में भव्य युवा दिवस का आयोजन हो रहा है। इसका मक़सद मानसिक शारीरिक और आत्मिक योग से जीवन के उद्देश्य के प्रति सजग और तत्पर रहना है। ऐसा ही प्रयास हम सबका है। हमलोग हर एक कक्षा में जाकर युवाओं को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेंगे और साथ ही एक संकल्प पत्र भरवाएंगे, जिससे उन्हें अपना संकल्प याद रहे। संकल्प विहीन युवा ही जीवन से विरक्त होने की कामना करता रहता है। युवाओं में यह कार्यक्रम एक अद्भुत परिवर्तन का काम करेगा। मार्गदर्शक की भूमिका में रहे नितिन ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति होती है। युवाओं का लक्ष्य न निर्धारित कर पाना ही उनके हताशा का सबसे बड़ा कारण होता है। हम सब मिलकर इस कार्यक्रम के माध्यम से हर एक छात्र से उन्हें कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति जागरूक करके युवा शक्ति को जागृत करने का काम करेंगे। विकास सिंह ने कहा कि यह अभियान हममें एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस मौके पर विकास सिंह, विवेक सिंह, साहिल, शशांक यादव, हर्षित सिंह, सूर्यकांत अस्थाना, शशांक सिंह, मयंक सिंह, शाहरुख रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें