फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए विद्यालय खोलेगा प्रसाद ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रसाद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव ने बताया कि बहुत जल्द ही प्रसाद ग्रुप के पचहटिया स्थित परिसर में दिव्यांगों के लिए आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी। जहां शिक्षा ग्रहण करके गरीब परिवार के दिव्यांग शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर समाज में अपनी पहचान बना सकेंगे। वह शनिवार को कालेज के कान्फ्रेंस हाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 17 जनवरी से कालेज के खेल मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, रेस, चेस और रस्साकशी आदि खेल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में इस संस्थान के अलावा दूसरे संस्थानों के छात्र भी हिस्सा लेंगे। वहीं आगामी 25 जनवरी को होने वाले वार्षिकोत्सव के मौके पर विविधि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्र देश भक्ति और रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ तमाम समाजिक विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके पूर्व प्रसाद ग्रुपआफ इंस्टीट्यूशन परिसर में नए साल का जश्न मनाया गया। चेयरमैन इंजीनियर बीपी यादव ने सभी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। फिर ग्रुप के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर माधवी सिंह, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य थम्पी राज डी, फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. अमित, अकाउंट ऑफिसर संजय यादव, पालीटेक्निक एकेडमिक इंचार्ज पीयूष कुमार सिंह, बीटेक एकेडमिक इंचार्ज डॉ; अजय यादव, एडमिशन सेल हेड राजीव कुमार, अमित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें