मछलीशहर। जिलाधिकारी ने गुरुवार को तहसील का निरीक्षण किया। चकमार्ग से कब्जा हटाने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रामनगर के लेखपाल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। पैमाइश सहित मुकदमे की पुरानी लंबित पत्रावलियों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। जनता की समस्याओं को भी सुना। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने निरीक्षण के दौरान अधूरे तहसील भवन को जल्द पूर्ण कराने के लिए राजस्व परिषद को पत्र भेजने के लिए सीआरओ को निर्देश दिया। पैमाइश के मुकदमे में पत्थर गड्डी की जानकारी ली तो धारा 230 के मुकदमे में 187 और धारा के 33 लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। लापरवाही पर राजस्व निरीक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश भी दिया। पुरानी पत्रवलियों की तत्काल निस्तारण के लिए एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिया। आय, जाति के 3864 और निवास के 479 प्रमाणपत्रों को तत्काल जारी करने का निर्देश दिया। पट्टा और मत्स्य पालन पट्टा पत्रावलियों के साथ राजस्व वसूली की जानकारी ली। बड़े बकाएदारों के विरुद्ध कुर्की आदि की कार्यवाही करने और सिंचाई वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर (डेवढीया) ग्राम निवासी अजय कुमार पटेल ने शिकायत की कि लेखपाल चकमार्ग से अतिक्रमण नहीं हटवा रहा है तो लेखपाल का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कोतवाली में शस्त्रागार और अन्य अभिलेख का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी जेएन सचान, तहसीलदार कौशलेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, कोतवाल अनिल सिंह उपस्थित थे।