खुटहन। राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत पेजल स्वच्छता सहयोग संगठन के द्वारा गुरुवार को गरोठन गांव में समारोह आयोजित कर नुक्कड़ नाटक, गीत और मंच अभिव्यक्ति के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने कहा कि स्वच्छ जल और साफ सुथरा वातावरण बनाकर सत्तर फीसदी रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज जागरुकता के आभाव में ग्रामीण अकारण ही कई रोगों की जद में आ जाते हैं। जिसे मात्र सावधानी और स्वच्छता बरतने से बचा जा सकता है। शुद्ध पानी, शौचालय का प्रयोग और अपने रिहायशी क्षेत्र की साफ सफाई कर तमाम रोगों से स्वत: ही निजात पायी जा सकती है। कार्यक्रम को एडीओ पंचायत बिजय बहादुर घुरिया, मुख्य प्रशिक्षक दीन दयाल पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अनूप सिंह, आकाश गायकवाड़, अलका सिंह, उमेद्र यादव, राजेद्र सिह, सोनल, सिम्मी सिह, सीमा, जंग बहादुर प्रवेश आदि मौजूद रहे।