फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता होते हैं संगठन की रीढ़ - प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंच सकती है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी भी संगठन को बर्बाद कर देती है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। उक्त बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्रा ने मंगलवार को पिपरौल में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुइथाकला द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने का संदेश दिया। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। पार्टी के जिला महामंत्री विनोद त्रिपाठी ने कहा कि जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। लोग कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभु राम,राजधर उपाध्याय,तिरभुवन सहाय शर्मा, दीपक शर्मा, इमरान खान ,हौसिला प्रसाद उपाध्याय, शकील खान ,बालकृष्ण तिवारी, अजीत सिंह, राकेश उपाध्याय,इंद्रपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें