फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 अस्पतालों ने उपलब्ध नहीं कराया डाटाबेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय से निजी चिकित्सकों से स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा बेस उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन सूचना के बाद भी कई निजी चिकित्सालयों और पैथोलॉजी संचालकों ने अभी तक डाटा बेस उपलब्ध नहीं कराया। जिसके चलते वैक्सीन पाने वालों की सूची तैयार करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

जिले के 105 सरकारी और 270 निजी चिकित्सालयों, क्लीनिकों से उनके यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का डाटाबेस उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्राइवेट चिकित्सकों को नोडल अधिकारी के माध्यम से सूचना दी गई थी। लेकिन अभी तक 270 में से 80 प्राइवेट चिकित्सकों ने ही डाटा उपलब्ध कराया है। 190 अस्पतालों ने डाटाबेस अभी तक उपलब्ध नहीं कराया। डाटाबेस उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सीएमओ डा. राकेश कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर सभी चिकित्सालय अपने यहां तैनात कर्मचारियों का डाटाबेस उपलब्ध करा दें ताकि वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा किया जा सके। डाटाबेस उपलब्ध नहीं कराने वाले चिकित्सालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए शीघ्र वैक्सीन आने की संभावना है। इस संबंध में वैक्सीन मैनेजर शेख अबजाद के मोबाइल नंबर 8115108255 पर जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें