फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की अलग अलग घटना में 19 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेगर रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में 19 लोग घायल हो गए। सुरेरी के सरायडीह गांव में मारपीट के दौरान सड़क पर घंटे भर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

खेतासराय: स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गावं में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पोरईखुर्द गावं निवासी राम किशोर और कन्हैया प्रजापति के बीच आबादी की जमीन को लो लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी विवादित भूमि को लेकर कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे और ईंट पत्तर चले जिसमें एक पक्ष से मोहन (23) निवासी कोहरौटी, सुरेंद्र (27) व महेंद्र (50) निवासी खेतासराय, कन्हैया लाल (60) निवासी पोरईखुर्द तथा दूसरे पक्ष के राम किशोर (64) दशरथ (33) व राजेन्द्र प्रसाद (50) निवासी पोरईखुर्द घायल हो गए। राजेंद्र को गंभीर चोट आने के कारण सीएचसी से डाक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया।
केराकत: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें उदयभान (56) व सुधीर कुमार (35) घायल हो गए। वहीं शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी तुलसी देवी (50) खेत में घास काट रही थी। इसी बात पर मनबढ़ों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुरेरी: क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी राजेश गुप्ता दूसरी बस्ती से होकर रास्ते से जा रहे थे। एक दिन पहले रास्ते में खेल रहे बच्चों को डांटने को लेकर हुए विवाद के बाबत अनिल सिंह के परिवार के लोगों ने राजेश को रोककर पिटाई कर दी। सूचना पर राजेश के परिवार से लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। मारपीट के दौरान शरायडीह व शेखूपुर मार्ग लगभग एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया। एक पक्ष से कतवारु गुप्ता (66) , शिवलाल गुप्ता (50), अच्छेलाल (40), शकुंतला देवी (44) , शिवम गुप्ता (20) व राजेश गुप्ता (23) और दूसरे पक्ष से अनिल सिंह (45), बेबू सिंह (25) व प्रिन्स (20) घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें