फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के विकास के लिए 19.89 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें नगर के विकास के लिए 19 करोड़ 89 लाख 24 हजार 891 रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष शबीना बानो की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ने बोर्ड को अवगत कराया कि प्रारंभिक अवशेष राशि पांच करोड़ 78 लाख 14 हजार 891 रुपये और सकल आय 14 करोड़ 11 लाख 10 हजार रुपये है। नवागत अधिशासी अधिकारी ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि वार्डों के सभासदों की सहमति और प्रस्ताव स्वीकृत कराकर विकास कार्य कराये जाएंगे। अध्यक्ष के पति महमूद आलम ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। इस मौके पर सभासद मंजू देवी, आशीष, डॉ हस्सान, मीरा देवी, आशा मौर्या , अकबर अली, रवीन्द्र कुमार जायसवाल, गुलअफसां बानो, शहनाज, आत्मा प्रसाद, गीतांजली, लालबहादुर, पवन मोदनवाल, शमीम फात्मा, शाहिदा नसरीन, नितेश जायसवाल, रंजीत मौर्या, प्रवेश कुमार सिंह, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें