फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी के बघाड़ी इमलिया घाट पर जल्द तैयार होगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले से सुल्तानपुर जिले को जोडऩे वाली गोमती नदी के बघाड़ी इमलिया घाट पर पुल बनाने के कार्य में तेजी आई है। ऐसा डीएम सुल्तानपुर ने आईजीआरएस के जवाब में जानकारी दिया है। उन्होंने कहा है कि पुल के लिए भूमि का अधिग्रहण शुरू हो गया है। वैसे इसकी स्वीकृति जनवरी 2019 में मिल गई थी। मार्च में जमींन अधिग्रहण का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इस पुल के निर्माण हो जाने से सुल्तानपुर आने जाने में कई गांवों के लोगों को सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

गोमती नदी जौनपुर और सुल्तानपुर जिले की सीमा से होते हुए जौनपुर होते गाजीपुर जाकर गंगा नदी में मिल जाती है। सुल्तानपुर जिले को जोड़नें के लिए बघाड़ी इमलियां घाट पर पुल की मांग लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। काम शुरू हुआ फिर रुक गया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मुख्यमंत्री न इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जनवरी माह में आदेश दिया था। जिसके बाद सुल्तानपुर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने तेजी दिखाई । 31 मार्च को डीएम सुल्तानपुर ने आईजीआरएस के निस्तारण में अवगत कराया है कि बदलापुर विधायक द्वारा प्रकरण की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। जिसके क्रम में अधिशासी अधिकारी से जांच कराई गई। जिसमें उन्होंने कहा है कि भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें