फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नवमी पर जिले भर में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रामनवमी में शनिवार को जिले भर में भगवान राम नगर में गूंजा श्री राम का नारा ,बजरंग दल ने निकाला जुलुस निकाली। शोभायात्रा के चलके पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मछलीशहर: रामनवमी के अवसर पर बजरंग दल ने नगर में बाइक जुलूस निकालकर पूरा नगर भ्रमण किया बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश उमरवैश्य वैश्य के नेतृत्व में सैकड़ो बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने नगर के सरस्वती नगर से बाइक जुलूस निकाला।
गौराबादशाहपुर: नवमी पर गौरा पूर्व माध्यमिक विधालय से प्रारम्भ हुई यात्रा पुलिस चौकी गौरा उसके बाद कुकुहां मोड़ पर समाप्त हुई। ग्राम प्रधान बंजारेपुर सुजीत जायसवाल और प्रधान गौरा नवीन साहू ने पूजन अर्चन के बाद उक्त शोभा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं: रामलीला समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा व आकर्षक झांकी समिति के अध्यक्ष विनोद निगम के नेतृत्व मेंनिकाली गई। शोभा यात्रा विवेकानंद कालेज स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण किया।
नेवढ़िया: गोपालापुर बाजार के रामलीला समिति के सौजन्य से रामलीला मैदान से शनिवार शाम को भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का प्रारंभ मछलीशहर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्यासी वीपी सरोज शामिल रहे। मौके पर उमाकांत बरनवाल,सुनील सेठ,संजय जायसवाल,उमेश यादव,सिंटू मिश्रा, गप्पू सेठ,राजू जायसवाल,गब्बर,राजेश दुबे,विमल दुबे,सुरेश यादव,राजकुमार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
खेतासराय: एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भगवा ध्वज लिए युवाओं ने भगवान राम के जयकारा के साथ शोभायात्रा निकाला। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री अनिल प्रजापति, नारायण व मनीष गुप्ता के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोलाबाजार स्थित रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर मेन रोड होते हुए मुख्य चौराहा पहुचा। वहाँ से होते हुए खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर स्थित ओरियंटल बैंक पहुंचा। कस्बा में जगह-जगह महिलाएं शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत किया।
मीरगंज: बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद की ओर से रामनवमी रामजानकी मंदिर (पंगुलदास कुटी) से शनिवार के दिन शाम एक भव्य आकर्षक झांकी निकाली गई। यह जुलूस हनुमान मन्दिर से शुरु होकर मेन बाजार पोस्ट आफिस युनियन बैक तिराहा मीरपुर सब्जी मंडी का भ्रमण किया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें