फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ साल में टूट गई मुख्य मार्ग को जोडने वाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बदलापुर-शाहगंज मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला लिंक मार्ग दुगौलीकला, कस्तूरीपुर की हालात जर्जर हो गई है। जिसके कारण एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर के करना पड़ रहा है। लोगों का धन तथा समय दोनों बर्बाद हो रहा है। तियरा चौराहे से चार किलोमीटर कस्तूरीपुर तक बने ईंट की सोलिंग पर जरूरत के मुताबिक जिला पंचायत ने पांच वर्ष पूर्व पिच रोड का निर्माण कराया था। पिच रोड बनने के डेढ़ वर्ष बाद ही सड़क इस कदर टूट गयी कि उसकी गिट्टियां उखड़ कर चारों तरफ बिखर गयी है। सड़क की हालात पुन: ईंट की जर्जर सोलिंग पर आ गयी है। जिसके कारण तियरा, दरापुर, भेलूपुर, इनामीपुर, फिरोजपुर, रतासी, बहरीपुर आदि दर्जन भर से ज्यादा गांव के लोगों को बदलापुर तहसील मुख्यालय पर पहुंचने के लिए दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर के बटाऊबीर होकर आना जाना पड़ रहा है। तियरा गांव के डा. हरिश्चंद्र सिंह, दुर्ग विजय सिंह, गुड्डू जायसवाल, रवि शुक्ला, पंकज गुप्ता, सिम्पू सिंह, ज्योति कुमार सिंह, आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें