केराकत। सामुदा यिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. विशाल यादव ने कहा कि मरीज व डाक्टर के बीच विश्वास का रिश्ता होता है। स्वास्थ्य सेवाओं में लगे डाक्टरों व नर्सों का यह नैतिक कर्तब्य है कि उस विश्वास को हमेशा बनाए रखें। शुक्रवार को वह महर्षि मूलचंद यादव नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज नदौली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नर्स को यह ध्यान रखना होगा कि मरीज की गोपनीयता कभी भंग न होने पाए। तथा मरीज की सेवा तन मन से करना ही उसका धर्म होता है। विशिष्ट अतिथि आर पीडी नर्सिंग होम के निदेशक डा. नवीन कुमार यादव ने कहा कि नर्स ही जितना मरीज की देखभाल अच्छे ढंग से कर लेती हैं उतना पुरुष स्वास्थ्य कर्मी नहीं कर पाते हैं। धिराजी हास्पिटल के निदेशक डा. एसपी यादव ने शपथ लेने वालों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कालेज के चेयर मैन चन्द्रजीत यादव ने अतिथियों को स्वागत किया। प्रधानाचार्य रुद्रेश ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रबंधक सविता यादव व संचालन आशा व मयंक चौबे ने किया।