फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की स्ट्रांग रुम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गुरुवार को चैकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी में बनाये गए स्ट्रागं रूम का निरीक्षण किया । इस दौरान स्ट्रांग रुमों में सीसी टीवी कैमरा लगाने, टेंट लगाने सहित वैरिकेटिंग व मजबूत जाली लगाने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया मतगणना के बाद सभी ईवीएम एवं वीवीपैट को रखने के लिए स्ट्रांग रुम चैकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी में बनाया गया है। इन स्ट्रांग रुमों में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंधन किए जाएंगी। जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने जिम्मेदारी अधिकारी को बैरीकेडिगं एवं जाली की व्यवस्था मजबूती से करने,सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल पर लगाने सहित गर्मी से बचाने के लिए टेंट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आपी मिश्र, डीएसटीओ आरडी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें