महराजगंज। एमएच कॉलेज गाजियाबाद में फाइन आर्ट विभाग के हेड व चित्रकार प्रो. रत्नाकार ने कहा कि सीताराम समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व आजीवन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि उनके विचारों से सीख लेने की जरूरत है। वह गुरुवार को रमदेईया में सीताराम यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे रहे थे। सीताराम ने अपने जीवन में समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। आज हम लोगों के बीच नही हैं लेकिन उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। राजनीति में रहते हुए भी कठोर बाते कहने में उन्हें गुरेज नहीं होती थी। सीताराम की राजनीतिक दृष्टि जितनी पैनी थी उतना ही सामाजिक दृष्टिकोण स्पष्ट था। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि बाबू सीताराम मेरे राजनीति गुरु थे। उनके आशीर्वाद से ही हम विधायक बने। सीताराम के ज्येष्ठ पुत्र व महाराष्ट्र सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि बाबूजी हमारे साथ नहीं है, लेकिन विचार व उनके द्वारा दिए गए संस्कार का अनुसरण कर परिवार को सही दिशा में ले जाने का कार्य कर रहे है। इस मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, एसआर यादव, डा. महावीर यादव, राम उजागिर, हीरालाल यादव, भोला यादव, वेदांत, प्रभु, राम चन्दर, राजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश मौर्य, राजनाथ यादव, रमापति यादव, रामजनक यादव, अजीत यादव बाबा, संदीप, विनोद सिंह, राजेश प्रधान, महावीर, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता व संचालन डा. मनराज यादव ने किया।