फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वाइन फ्लू से जिले में दो लोगों की मौत होने के बाद से स्वास्थ्य महकमा हलकान है। केराकत और मुंगराबादशाहपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सर्दी जुकाम होने, नाक से पानी गिरने के साथ खांसी आती है तो ऐसे में जांच करा लेना जरूरी है। इस करीब 50 लोगों को दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के कमालपुर में स्वाइन फ्लू से अनिल पटेल की लखनऊ में उपचार के दौरान हुई मौत के दूसरे दिन बुधवार शाम करीब चार बजे चिकित्सीय टीम मृतक के घर पहुंची। जांच टीम खुद स्वाइन फ्लू को लेकर सहमे दिखे। हालांकि परिवार के अन्य किसी सदस्यों में प्राथमिक तौर पर स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं नजर आए। मृतक के घर वालोें को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डा. राजेश रावत के नेतृत्व में चिकित्सकों की जांच टीम परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। परिवार के सदस्यों के साथ ही कुछ पड़ोसियों को भी स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जरूरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान खून के नमूने लेने के साथ ही आवश्यक दवाएं भी दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि जुखाम, बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी होने पर जांच तुरंत कराएं। उधर केराकत में भी जांच टीम ने पहुंच कर दवा का वितरण किया। डा. जिया उल हक, पशु चिकित्सक राजेश सिंह, नन्हे बाबू ,संजय कुमार, बबलू राम, ध्रुव चंद्र चौधरी, डीआर जाटव व मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें