फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास ही भाजपा की सोच -रमेशचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने मंगलवार को क्षेत्र के तीन गांवों में तीस लाख रुपये की लागत से बने इंटरलाकिंग रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सब का साथ सबका विकास के तर्ज पर बगैर भेदभाव के विकास कार्यों को लेकर संकल्पित है। उन्होंने एकगला गांव में नहर की पटरी से राजेंद्र मिश्रा के आवास तक, देहुड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय से केवट, चौरसिया, ब्राह्मण बस्ती तक करनपुर गांव में पिच रोड से चौहान बस्ती तक इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रदीप तिवारी, विनोद बिंद, ममता गरिी, कनिष्क गिरी, त्रिवेणी मिश्रा, पूजा बिंद, अरविंद तिवारी, अशोक मौर्या, अशोक पाण्डेय, सुरेश चौहान, राजेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें