फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच वापस हुई शिव की बारात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। सोमवार की देर रात्रि शिव बारात वापसी पर पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर सूरापुर के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महादेव की 108 दीपों की महाआरती से की गई। इस दौरान मथुरा से आए कलाकारों द्वारा सावन की झांकी, शिव तांडव, राधा- कृष्ण, शंकर-पार्वती व मां काली की जीवंत अभिनय कर लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद देर रात्रि तक लिया। जिसमें क्षेत्र के महिला, पुरुष श्रद्धालु भी शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लमिया बाजार में शिव मंदिर पर महाप्रसाद वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह गप्पू, पारस गुप्ता, रामसिंह, प्रेमप्रकाश जयसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें