फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के प्रति समर्पित रहे भगवतीदीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद के भाजपा विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि टीडी कालेज के पूर्व प्रबंधक भगवतीदीन सिंह कर्मठ व्यक्ति थे। 1917 में प्रयाग विश्वविद्यालय से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण किया। फिर एलएलबी करने के बाद वकालत करने लगे। उनका जन्म 3 मार्च 1893 को माधव पट्टी ग्राम में हुआ था। उन्होंने कालेज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। वह तिलकधारी कॉलेज के बलरामपुर हाल में भगवतीदीन के जन्म दिन पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो. कीर्ति सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, डा. डीआर सिंह, डा. राधेश्याम सिंह, दुष्यंत सिंह आदि ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह और प्रो. कीर्ति सिंह ने ठाकुर भगवतीदीन सिंह के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। भगवतीदीन सिंह के पुत्र डा.रवि प्रकाश सिंह और उनकी पुत्रवधू सुमित्रा सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें