फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति गीतों से गूंजा मां दुर्गा शक्ति धाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के छाछो (आनापुर) गांव स्थित शक्ति धाम में मां दुर्गा का 16 वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ मनाया गया। पहले दिन मां का शृंगार किया गया। देवी प्रसाद मिश्र की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान हुए। मां दुर्गा मंदिर क्षेत्रीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया। यहां दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगती है। मां के भव्य श्रृंगार के पश्चात पं.मुरारी श्याम एवं देवी प्रसाद मिश्रा की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है। जिसमें श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ जमा है। लोग मां का दर्शन-पूजन कर मनौती मांगने के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर राम चरितमानस के संगीतमय पाठ में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें