जौनपुर। नगर में शास्त्री नगर (परमानतपुर) स्थित माँ शारदा शक्ति पीठ का तीन दिवसीय 26 वां स्थापना समारोह मंगलवार तक चलेगा। श्री माँ शारदा शृंगार महोत्सव के नाम से इसका आयोजन किया गया है। सोमवार सुबह से ही महाशिवरात्रि पर भक्तों द्वारा भगवान शिवशंकर के शिवलिंग पर दूध एवं जलाभिषेक व अन्य पूजन सामग्री चढ़ाने के लिए ताता लगा रहा, जो देर रात्रि तक चला। शृंगार महोत्सव में झांकी भी निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। शक्ति पीठ के प्रधान न्यासी महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को भजन गंगा एवं नृत्य, देवी-देवताओं की झांकी तथा विशाल भंडारा होगा।