फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर मायूस लौटे फरियादी ..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कई फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। बक्शा के उटरू कला गांव के रामलखन यादव पिछले छह महीने से चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना दे रहे हैं। डीएम, एसडीएम और तहसीलदार के आदेश के बाद में अतिक्रमण नहंीं हटा। थाने पहुंचे समाधान दिवस में भी उन्हें निराशा हाथ लगी। बक्शा में एसडीएम मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव निवासी रामलखन यादव ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम ने लेखपाल को अतिक्रमण हटवाने को कहा। बाद में पता चला कि थाने में फोर्स नहीं है जिससे आज भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। रामलखन का कहना है कि पांच अगस्त को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव में अराजी संख्या 300 चकमार्ग है, जिस पर गांव के ही एक मनबढ़ परिवार के लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद लेखपाल और कानून गो ने पैमाइश कर चकमार्ग की जमीन अलग कर खूंटा गड़वा दिया लेकिन उसी दिन आरोपियों ने खूंटा उखड़वा दिया। रामलखन की शिकायत पर डीएम ने पांच सितंबर को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश तहसीलदार सदर को दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब समाधान दिवस में भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस एक भी प्रार्थना पत्र निस्तारित नहीं किया गया। मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिह की अध्यक्षता मे समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। निस्तारण एक का भी नही हुआ। नेवढ़िया थाना परिसर में एसडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया और दो प्रार्थना पत्र राजस्व अधिकारियों को सौंप दिए गए। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में कोतवाल पर्व कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें