जौनपुर। आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों विशेष रूप से खाद्य तेल, वनस्पति एवं घी, कचरी, पापड़, चिप्स सहित अन्य खाद्य पदार्थों से संबंधित विक्रेताओं, भट्टियों, निर्माण इकाईयों, भंडारण व कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम तक चले अभियान में खाद्य कारोबारियों से खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं करने का निर्देश दिया। साथ ही चार दुकानों की जांच की गई। जिसमें मिलावट नहीं पाया गया। यह अभियान 19 मार्च तक चलाया जाएगा। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तूलिका शर्मा ने खोया मंडी में खोवा की जांच की। वहीं चार खोवा विक्रेताओं के खोवा की जांच आयोडीन टिंचर के माध्यम से किया गया। जिसमें स्टार्च की मिलावट नहीं पाई गई।