फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूवांचल विवि को जगमगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर व आवासीय क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोगों को राहत मिलने वाली है। इसके लिए मिनी पावर हाउस लगाने की योजना तैयार हो गई है। कैंपस में दो-दो एमवीेए के दो बड़े ट्रांसफार्मर और सात छोटे ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। कुल नौ ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थानों का चयन हो चुका है। हास्टल्स की केबिल बदली जाएगी। जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय कैंपस व आवासीय परिसर में बिजली की समस्या सुधारने के मद्देनजर मिनी पावर हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। विवि कैंपस के साथ शिक्षक और कर्मचारी आवासीय परिसर में बिजली की आपूर्ति इसी पावर हाउस से होगी। 630 केवीए के दो और 500 केवीए के पांच ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगना है, उनमें विश्वकर्मा हास्टल, शिक्षक व कर्मचारी कालोनी में दो, डा. सीबी रमन हास्टल में दो, पीएनबी बैंक के सामने दो और आईबीएम भवन के बगल में एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वित्तीय अधिकारी एमके सिंह का कहना है कि नौ ट्रांसफार्मर मंगाए गए हैं, जो शीघ्र ही निर्धारित स्थानों पर लगवा दिए जाएंगे। जब कोई बड़ा आयोजन होता था तो वाराणसी से बड़ा जनरेटर मंगाना पड़ता था। दो बड़े ट्रांसफार्मर लग जाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें