फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गॉट टैलेंट एवं अवार्ड सेरिमनी 2019 संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। रिदम डांस फैक्ट्री एवं सागर इवेंट्स गुरू की ओर से जौनपुर गॉट टैलेंट एवं अवार्ड सेरिमनी नगर पालिका कार्यालय परिसर के मैदान पर आयोजित हुआ। आयोजन समिति ने बहुमुखी प्रतिभागी डा. अनीता सहगल वसुंधरा को यूपी रत्न 2019 से नवाजा।
विज्ञापन

जौनपुर गॉट टैलेंट प्रतियोगिता के फाइनल में 60 बच्चों का चयन हुआ। नृत्य में प्रथम संदीप कुमार, द्वितीय समीर एवं तृतीय राज यादव रहे तो गायन में प्रथम हिमांशु साहू, द्वितीय आरिफा रिजवी, तृतीय सचिन रहे। वहीं एक्टिंग में प्रथम हर्ष निषाद व द्वितीय प्रतीक गुप्ता आये तो मॉडलिंग में संज्ञा उपाध्याय विनर एवं कोमल प्रथम रन अप एवं अंकिता द्वितीय रनर अप रहीं। जौनपुर में पहली बार हुये ऑनलाइन कम्पटीशन में विजेता रहे निर्भय मिश्रा। प्रतियोगिता डांस, एक्टिंग, सिंगिंग व मॉडलिंग के बीच यू ट्यूब पर हुई थी। ग्रुप डांस में डी एक्टिवेट डांस को प्रथम पुरस्कार मिला तथा बेबी फैशन शो में अतुलिका को प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में टीवी एवं फिल्मी दुनिया के कलाकार आत्मजीत सिंह (डांस इंडिया डांस, गॉट टैलेंट महुआ, डांस संग्राम के कलाकार) डा. अनीता सहगल वसुंधरा, फिल्म अभिनेत्री एंकर प्रियंका रघुवंशी एवं भोजपुरी फिल्म के अभिनेता सत्येंद्र सिंह, पप्पू यादव सहित तमाम कलाकार मौजूद रहे। समारोह में अतिथि के रूप में उद्योगपति अशोक सिंह एवं दिनेश टंडन पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद मौजूद रहे। अतिथियों का आयोजक सागर शान ने स्वागत किया। संचालन सुनील विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अजहर गुलाब, कमर हसनैन दीपू, जावेद अहमद, नजमी जौनपुरी, फैसल हसन तबरेज, नजर अब्बास, डा. अलमदार नजर, बीएन प्रधान, श्रीकांत श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, शालिनी सिंह, वसीउल हसन, असलम शेर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें