बरईपार। मछलीशहर कस्बा से रविवार को 9 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। मैराथन दौड़ को कुंवर रणन्नजय सिंह और आईपीएस वीरेंद्र मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शुआत करवाया। दौड़ का बरईपार के धर्मुपुर गांव में समापन हुआ। मछलीशहर कोतवाल पुलिस के साथ सुरक्षा में लगे रहे। दौड़ के दौरान पूरे 45 मिनट तक बरईपार से मछलीशहर तक का 9 किलोमीटर रास्ता आम लोगों और गाडिय़ों के लिए बन्द किया गया। आईपीएसं वीरेंद्र मिश्र ने पहले स्थान पर आए प्रतिभागी को 30 हजार दूसरे को 20 हजार और तीसरे को 15 हजार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में बुजुर्गों से हमेशा सीखना चाहिए। हमारे बुजुर्ग हमें प्रेरणा देते हैं इनके आशीर्वाद से हम हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। खेल से मन और मस्तिष्क दोनों का विकास होता है। बच्चों को शारीरिक रूप से खेल के प्रत्येक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि संध्या देवताले डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र महाराष्ट्र गोवा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवाओं को खेल में आगे आना चाहिए इससे हमारे देश में लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। आयोजक अमित कुमार मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार पांडेय, राजेंद्र पांडेय, दिनेश कुमार मिश्र, अमित कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।