फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोट लागू करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट तत्काल लागू करने को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। जिसमें मांग को पूरा करने की की मांग की गई। वहीं धरना स्थल की साफ-सफाई नहीं करने और अलाव नहीं जलाने पर भी रोष जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर ने कहा कि तीन दिन क्रमिक अनशन करते हुए हो गया लेकिन धरना स्थल पर प्रशासन द्वारा न तो सफाई की गई और न ही अलाव की व्यवस्था की गई है। जिससे रात भी अनशन करने वाले लोग ठिठूरने को विवश हैं। उन्होंने पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट तत्काल लागू करने की मांग की। जिला महासचिव अरुण पांडेय ने कहा कि जिस जाति को मिटाना है। उस जाति के इतिहास को समाप्त कर दिया जाए। इसके बाद वह जाति खुद ही मिट जाएगी। ऐसा ही कार्य भाजपा के सरकार राजभर समाज के साथ करने जा रही है। क्रमिक अनशन में जिला कोआर्डिनेटर मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद अंसारी, प्रदेश महासचिव युवा मंच राहुल सिंह सोलंकी, सुशील कुमार मौर्य, डॉ. गिरिजाराम बिंद, चंदन राजभर, मोतीलाल राजभर, विजय बहादुर, विनोद पाल, मुन्नी देवी व जयप्रकाश राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें