फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी के आश्वासन पर धरना स्थगित 19-09-44

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत तहसीलदार प्रेम कुमार राय पर जानलेवा हमला करने वाले एक अभियुक्त नरेंद्र सिंह के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने और डीएम व एसपी द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर उत्तर प्रदेश राजस्व संघ द्वारा चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन चौथे दिन सोमवार को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रेश सिंह ने बताया कि केराकत तहसीलदार प्रेम कुमार राय पर पांच जून को प्रात: दस बजे उनके सरकारी आवास में घुसकर जानलेवा हमला हुआ था। घटना का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को 6 जून को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें आठ जून तक अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। साथ ही ऐसा नहीं होने पर 9 जून को कलेक्ट्रेट में कार्य का बहिष्कार कर धरना देने की चेतावनी दी गई थी। जिसके क्रम धरना प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन एक अभियुक्त नरेंद्र सिंह के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने और डीएम व एसपी द्वारा खुद धरना स्थल पर पहुंच कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा धरने में मिनस्ट्रिीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ,राजस्व लेखपाल संघ,राजस्व निरीक्षक संघ,संग्रह अमीन व संग्रह अनुसेवक संघ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ द्वारा धरना का पूर्ण समर्थन किया गया था। धरना स्थल पर तहसीलदार सदर चन्द्रेश सिंह, मड़ियाहूॅ अजय पांडेय, मछलीशहर अरबिन्द सिंह, शाहगंज राम कैलाश सरोज, न्यायिक लालता प्रसाद, नायब तहसीलदार रामनयन सिंह,अजय मौर्या, अरबिन्द मिश्र, मान्धाता सिंह, जिलाध्यक्ष कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, महामंत्री यतीन्द्र नाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें