रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 181 लोगों का इलाज किया गया। बूंदाबांदी के चलते मरीजों के संख्या काफी कम रही।
सिंगरामऊ : पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। महिला चिकित्सक श्रुति पांडेय ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के चलते अस्थमा, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक है। 155 मरीजों का इलाज किया गया।
मछलीशहर: पीएचसी जमालपुर में 16 मरीजों का इलाज हुआ। मेले में इलाज कर रहे डॉ. आरके यादव ने बताया कि मेले में 16 मरीजों की जांच की गई। मेले में डॉक्टर आरके यादव चिकित्साधिकारी ,फार्मासिस्ट राय साहब चौहान, नेत्र सहायक एचके गौतम, माला देवी एएनएम, आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
महराजगंज: पीएचसी पर चिकित्सक की ड्यूटी महाकुंभ मेले में लगने से एलटी और फार्मासिस्टों ने इलाज किया। जांच भी नहीं हो सकी। चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले 40 मरीजों का इलाज किया गया। राजाबाजार में एलटी अंगद सिंह और एलए रवींद्र सिंह ने 10 मरीजों का उपचार किया।