इन प्रमुख बाजारों में शुरू हुआ काम
हाईवे के किनारे बसे कस्बों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जहां पूर्व में जल निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण कराया गया था, वहां अब 42-42 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। मछलीशहर ताजुद्दीनपुर, मछलीशहर ब्लॉक, जमुहर बाजार, तिलौरा बाजार, बंधवा बाजार, बरावां बाजार, जगदीशपुर बाजार, अदारी बाजार, किशुनदासपुर बाजार, गोधना बाजार, मोलनापुर बाजार, चौकी कला बाजार, दुर्गागंज बाजार, छनौरा बाजार, सुरियावां बाजार, कस्तूरीपुर बाजार और मोढ़ बाजार में लाइटें लगाई जा रही हैं। बाजारों के साथ-साथ जंघई फ्लाईओवर और रूट पर बने अन्य आरओबी के ऊपर हाई-मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं।
मछलीशहर से भदोही के बीच हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है। अब सुरक्षा और सुविधा के लिए मार्ग पर पड़ने वाले सभी बाजारों, जहां नाली निर्माण कराया गया है, वहां 42-42 मीटर की दूरी पर कुल 180 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा जंघई फ्लाईओवर और आरओबी पर भी रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। खंभे लगाने का काम शुरू हो चुका है।
- ओपी प्रसाद, अवर अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई)